फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती में चमके पहलवानों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। प्रदेश स्तरीय सब जूनियर एवं जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में विजेता बच्चों का सम्मान किया गया। खेल निदेशालय एवं प्रदेश कुश्ती संघ के निर्देशन में देवरिया में आयोजित सब जूनियर कुश्ती में 57 किलोभार में रिया तथा 49 किलोभार में मीनाक्षी ने पहला स्थान प्राप्त किया। ग्रिकोरोमन में 48 किलोभार में मोहित प्रथम रहे। 69 किलोभार में साक्षी द्वितीय और 45 किलोभार में सौरभ तृतीय रहे। उधर, जूनियर बालक-बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में मुरादाबाद में 22 से 24 मार्च तक खेली गई। जिसमें जिले की मीनाक्षी ने 50 किलोभार, रिया ने 55 किलोभार में पहला स्थान पाया। साक्षी 68 किलोभार, हार्दिक 125 किलोभार में द्वितीय रहे। रेशू ने 59 किलोभार में तीसरा स्थान प्राप्त किया। पदक विजेता बच्चों का साईं के सहयोग से संचालित युधिष्ठिर कुश्ती स्टेडियम में सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें