फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 नेत्र मरीजों का गाजियाबाद होगा फ्री ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। महाराजा अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में आयोजित नि:शुल्क आंखों के कैंप में 350 मरीजों का चेकअप किया गया। कॉलेज समिति और वरदान सेवा संस्थान की ओर से आयोजित कैंप में रविवार को वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञों ने ग्रामीण क्षेत्र से आए मरीजों का चेकअप किया। उन्होंने ग्रामीणों ने आंखों को कुपोषण से बचने की अपील की। पूर्व विधायक सुरेश संगल, प्रबंधक विनोद सिंघल ने चिकित्सकों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। मरीजों की आंखों के परीक्षण के बाद संबंधित बीमारी से बचाव के लिए दवाएं दी गई। प्रबंधक ने बताया कि मोतियाबिंद के 75 मरीजों का पूरी तरह फ्री ऑपरेशन संस्थान की तरफ से गाजियाबाद में होगा। अध्यक्ष मदन लाल बंसल, संरक्षक सदस्य ब्रह्मप्रकाश गर्ग, प्राचार्या डॉ. कलानिधि शर्मा, डॉ. रामनाथ प्रेमी, पपनी कंसल, मांगेराम कश्यप, ऋचा शर्मा, करुणा त्यागी, अंजू, शालिनी का सहयोग रहा। एनएसएस की छात्राओं ने व्यवस्था बनाने में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें