खतौली। गांव बुआड़ा खुर्द के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यशाला में बच्चों को पुरानी व अनुपयोगी वस्तुओं से फोटो फ्रेम बनाना सिखाया गया। शनिवार को आयोजित कार्यशाला में सहायक अध्यापिका संगीता सिंह व शिक्षा प्रेरक मिलन देवी ने बच्चों को पुराने शादी के कार्ड व अन्य अनुपयोगी चीजों के प्रयोग से सुंदर फोटो फ्रेम बनाना सिखाया। प्रधानाध्यापक विक्रांत कुमार ने बताया कि हमने बच्चों के लिए केवल पुराने शादी कार्ड, रंगीन पेज, कैंची व गोंद की व्यवस्था की। कम से कम खर्च में बच्चों ने फोटो फ्रेम तैयार किए। प्रधान लक्ष्मीचंद व विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष अंजू देवी ने विद्यालय के इस प्रयास की सराहना की। कार्यशाला में सहायक शिक्षिका हेमलता रानी का भी विशेष सहयोग रहा।