फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में बच्चों का जन्मदिन मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आचार्यकुल एवं पूर्वी पाठशाला झांसी रानी चौक के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालय के लगभग 18 बच्चों का सामूहिक रूप से जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान बच्चों को अनेक जानकारियां दी गईं। बच्चों को महापुरुषों के पदचिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि ईओ विकास सैन, विशिष्ट अतिथि इंजीनियर लोकेश चंद्रा, कमल गोयल, सभासद नरेश चंद मित्तल ने किया। इस दौरान करीब 18 छात्र-छात्राओं का सामूहिक रूप से जन्मदिन मनाया गया। वक्ताओं ने बच्चों को फल वितरित किए। इसके अलावा बच्चों को पढ़ाई का महत्व बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्यकुल के प्रांतीय अध्यक्ष होतीलाल शर्मा ने तथा संचालन आचार्य सीताराम, रमन नारंग ने संयुक्त रूप से किया। संयोजक मंडल में आनंद प्रकाश शर्मा अधिवक्ता, भरत शर्मा अधिवक्ता, गायक सतपाल सिंह पाल रहे। मोहम्मद इदरीश, चौधरी राजवीर सिंह, बाबूराम, विनोद शर्मा, डॉ सुनील शर्मा, पूनम शर्मा, मास्टर ऊदल सिंह, सत्यप्रकाश शर्मा, अंशुल नंदा, डॉ अनीता, रियाज अहमद, मांगेराम उपाध्याय, रोशन प्रवीन, ममता चौधरी, गोविंद वर्मा, ज्ञानी गुरबचन आदि मौजूद रहे।
वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित किड्जी प्री-स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों की हर्डल रेस, सैक, फ्रॉग जम्प आदि में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में स्कूल डायरेक्टर डॉ रजत जिंदल, सुशील गर्ग ने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन बरखा वालिया ने किया। रोहित अग्रवाल, आयुष गर्ग, प्रियंका जिंदल, नीरु गर्ग, हिमानी गर्ग, अदिति जैन, रिंपी तनेजा, नेहा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें