खतौली। उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे के बाद बिछाए गए नए रेलवे ट्रैक का करीब 15 फुट लंबा टुकड़ा कमजोर होने के कारण मंगलवार को बदल दिया गया। जिस कारण दो घंटे का ब्लॉक रहा। इस दौरान कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। खतौली तहसील के पास 19 अगस्त को उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन हादसा हुआ था। हादसे के बाद रेलवे विभाग ने नए रेलवे ट्रैक को बिछाया था। नए इस रेलवे ट्रैक का करीब 15 फुट लंबा टुकड़ा कमजोर हो गया। मंगलवार को कर्मचारियों द्वारा दो घंटे का ब्लॉक लेकर इस टुकड़े को बदल दिया गया। कर्मचारियों द्वारा ब्लॉक लेने पर ट्रेनों को स्टेशनों पर रोकना पड़ा। टुकड़ा बदलने को लेकर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन प्रभावित हुई। ट्रेन प्रभावित होने से स्टेशन पर यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। रेलवे ट्रैक का टुकड़ा बदले जाने पर दोपहर बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।