फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ंगा में डूबने से वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा में डूबने से वृद्धा की मौत
विज्ञापन

मोरना। शुक्रताल में गंगा स्नान करते समय वृद्धा की गंगा में डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने शव को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
तीर्थ नगरी शुक्रताल चौकी प्रभारी बालिंद्र सिंह ने बताया कि खतौली थाना क्षेत्र के गांव पलड़ा-पलड़ी की रहने वाली 60 वर्षीय कश्मीरी देवी पत्नी राधेश्याम बुधवार की सुबह गंगाघाट पर स्नान करने के लिए आई थीं। वह शुकदेव सेतु को पार कर घाट के सामने जाकर स्नान करने लगी। गंगा स्नान करते हुए अचानक महिला का पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूबने लगी। घाट पर अन्य लोगों ने महिला को डूबता देख शोर मचाया तो गंगा घाट पर मौजूद गोताखोर श्रवण और जीशान ने पानी में छलांग लगी दी। महिला को पानी से बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों ने बताया कि महिला मुजफ्फरनगर से दवाई लेकर शुक्रताल में गंगा स्नान कर शाम तक लौट आने की बात कहकर घर से चली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बदर को पकड़ा
मोरना। ककरौली पुलिस ने जिला बदर को पकड़ा। वहीं गांव चौरावाला में सट्टा करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसएस आई विजय बहादुर ने बताया कि सूचना मिलने पर गांव तेवड़ा के कब्रिस्तान के निकट जिला बंदर एहसान पुत्र जाकिर को पकड़ा। वहीं, गांव चौरावाला में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नवाब व कासिम पुत्रगण नत्थू को 1030 रुपए की नकदी व सट्टे की पर्ची के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें