फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने निकाली जनजागरुकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा के लिए किया मार्गदर्शन
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। सीएम योगी के आदेश पर चलाए जा रहे नारी सशक्तीकरण अभियान के तहत छात्राओं ने रैली निकाली।
मंगलवार को इस अभियान में बघरा में स्वामी कल्याण देवी कन्या इंटर कॉलेज और सर्वोदय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को तितावी थानाध्यक्ष सूबे सिंह और बघरा चौकी प्रभारी प्रह्लाद सिंह ने छात्राओं को नारी सुरक्षा जागरूकता के बारे में अवगत कराया। छात्राओं को वूमेन पावर लाइन 1090, एंटी रोमियो स्क्वॉड, डायल यूपी 100 के बारे में जानकारी दी। इसके बाद छात्राओं ने बघरा कस्बे में जागरूकता रैली निकाली। उधर, छपार में वीतराग स्वामी कल्याणदेव पीजी कालेज बरला में नारी सशक्तीकरण सप्ताह को लेकर सेमिनार हुआ। सेमिनार में छपार थानाध्यक्ष आदेश त्यागी ने छात्र छात्राओं से कहा कि इंटरनेट का इस्तेमाल परिजनों की देखरेख में जरूरी जानकारी लेने के लिए ही करें। आपदा में डायल 100 और वूमेन पावर लाइन 1090 के अलावा स्थानीय पुलिस को सूचना देकर सहयोग लें। सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक आचरण करने का आग्रह किया। स्वछंद प्रवृत्ति के युवकों को आगाह किया कि शिकायत पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बरला इंटर कालेज और छपार के जय भारत इंटर कालेज में भी सेमिनार का आयोजन हुआ। इस दौरान प्रोफेसर नागेंद्र शर्मा, सतीश त्यागी, डॉ राजेंद्र, डॉ शहीन बानो, डॉ गरिमा, अंकुर त्यागी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतबीर त्यागी ने और संचालन प्राचार्य कबीर शर्मा ने किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें