नारियों को हौसला नहीं खोना चाहिए
मोरना (मुजफ्फरनगर)। गांव बेहड़ा सादात के स्वामी कल्याणदेव ओमानंद गर्ल्स डिग्री कालेज में नारी सशक्तीकरण पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विषय परिस्थितियों से बचाव के उपाय छात्राओं को बताए गए। सीओ मोहम्मद रिजवान ने कहा कि विषम परिस्थितियों में नारी को हौसला नहीं खोना चाहिए। खतरा होने पर महिलाओं को हेल्प लाइन 1090 या डायल 100 को सूचना देनी चाहिए। घरेलू हिंसा और सेवास्थल पर उत्पीड़न के संबंध में महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में नारी सशक्तीकरण के लिए लड़कियों को मजबूत इरादे और इच्छाशक्ति पैदा करने पर बल दिया गया। समाज के असामाजिक तत्वों से स्वयं और कानून रूप से निपटने की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर थाना ककरौली प्रभारी दिनेश कुमार वशिष्ठ, प्रबंधक हरपाल पंवार, प्राचार्य मधु देवी, डा. संजय कुमार, डा. पवन कुमार, सुमैय्या, रूपा और राधा ने भी बच्चों का ज्ञानवर्द्धन किया।