फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में दर्जनों स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना (मुजफ्फरनगर)।
विज्ञापन

इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जूनियर वर्ग में कक्षा छह से आठ, सीनियर वर्ग में कक्षा नौ से 12 के छात्र-छात्राओं ने शानदार मॉडल प्रस्तुत किए। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में थर्मल एनर्जी, फ्यूचर सिटी, वैक्यूम क्लीनर, एयर प्रेशर रॉकेट, फलोर क्लीनर, स्मार्ट सिटी, एप्लीकेशन फोर कंप्यूटर, इको फ्रैंडली स्टेट सिटी, प्रदूषण रहित सिटी, हाईडोलिक लिफ्ट, सेव इनवायरमेंट, सिवेज वाटर ट्रीटमेंट आदि मॉडल को प्रदर्शित किया गया। निर्णायकों में शामिल प्रधानाचार्य सतेंद्र सिंह, शेखर सिंह, अजीत सिंह एवं प्रमोद त्यागी ने सीनियर वर्ग में नालंदा पब्लिक स्कूल चरथावल प्रथम, इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल मोरना द्वितीय और होरिजोन पब्लिक मुजफ्फरनगर स्कूल को तृतीय चुना। जूनियर वर्ग में होरिजोन पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर प्रथम, नालंदा पब्लिक स्कूल चरथावल द्वितीय एवं हिमालय पब्लिक स्कूल बामनहेड़ी मुजफ्फरनगर को तृतीय स्थान दिया। इस मौके पर सतेंद्र सिंह, प्रमोद त्यागी, पुष्पेंद्र निर्वाल, डा. उदयवीर सिंह, विराज तोमर, विवेक चौधरी आदि ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस आयोजन में राकेश कुमार, अजय गुप्ता, रेखा शर्मा, रीता शर्मा, अंजलि, प्रीति गांधी, अनस, प्रवीण, अनिरुद्ध शिल्पी आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें