खतौली (मुजफ्फरनगर)।
एसडीएम राम अवतार गुप्ता और सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह ने पुलिस बल और पालिका कर्मचारियों को साथ लेकर नगर पालिका चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के बोर्ड, झंडे उतरवाए। चेतावनी दी कि बिना अनुमति के बोर्ड लगाने वालों पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। मंगलवार को एसडीएम और सीओ दलबल के साथ नगर के मुख्य मार्गों जिनमें जीटी रोड, बड़ा बाजार, बुढ़ाना रोड, पैठ रोड, बिद्दीवाड़ा के अलावा गली व मोहल्लों में पहुंचे। अधिकारियों के निर्देश पर प्रत्याशियों के बोर्ड व झंडे उतारकर अपने कब्जे में ले लिए। प्रशासन की कार्रवाई को देखकर कुछ प्रत्याशियों ने अपने बोर्ड व झंडे खुद ही उतार लिए थे। अभियान तीन चार घंटे लगातार चलवाया।