मुजफ्फरनगर (ब्यूरो)। चौधरी छोटूराम महाविद्यालय में त्रिदिवसीय रोवर्स रेंजर्स कैम्प का शुभारंभ प्राचार्य डॉ नरेश कुमार ने किया। प्राचार्य ने कहा कि जीवन में ऊंचाईयों पर जाने के लिए अनुशासन महत्वपूर्ण है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रोवर्स रेंजर्स ने गीत, कविता, निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से विविधता के रंग बिखेरे। कार्यक्रम का संचालन रोवर लीडर डॉ हरिओम शर्मा ने किया। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर अमित सैनी ने दिया। इस दौरान डॉ एके सिंह, डॉ अवनीश, डॉ गिरराज किशोर, डॉ एस के सिंह, डॉ सहदेव मान, गौरव जैन, लोकेश, देवीशरण का सहयोग रहा।