फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में ट्रेक्टर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत
विज्ञापन

शाहपुर(मुजफ्फरनगर)। गांव आदमपुर के पास तेज गति से आ रहे वाहन की ट्रैक्टर को साइड लग जाने से ट्रैक्टर की पेड़ से जबरदस्त टक्कर हो जाने से ट्रैक्टर चालक गंभीर घायल हो गया, जिसकी उपचार को ले जाते समय मौत हो गई। चालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
गांव गढ़ी नोवाबद निवासी सुमेद शनिवार रात शाहपुर से ट्रेक्टर लेकर गांव लौट रहा था। जब वह गांव आदमपुर के पास पंहुचा तो सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसके ट्रेक्टर में साइड मार दी। जिससे अचानक ट्रेक्टर पास खड़े पेड़ से टकरा गया। सुमेद गंभीर घायल हो गया। सूचना पर शाहपुर पुलिस मौके पर पहुँची और घायल चालक को उपचार हेतु अस्पताल पहुचाया। जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। उधर, पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। बाद में शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बुखार से बच्ची की मौत
शाहपुर। कस्बे में बुखार के बढ़ते प्रकोप के चलते एक बच्ची की मौत हो गई। इससे पूर्व भी एक युवक की बुखार से मौत हो चुकी है। कस्बे के मोहल्ला अंसारियान निवासी बच्ची कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी, जिसका कई जगह उपचार कराया गया। शनिवार को बच्ची की मौत हो गई।
विवाहिता मिली
शाहपुर। डेढ़ वर्ष पूर्व अपने प्रेमी के साथ फरार हुई विवाहिता को पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लेकर विवाहिता को उसके परिजनों को सुपुर्द कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी एक विवाहिता पड़ोस में ही एक दुकानदार से प्रेम प्रसंग के चलते लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व अपने एक बेटे को साथ लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई थी, जिसमें विवाहिता के पति ने थाने पर तहरीर देकर उसको तलाश करने की मांग की थी। रविवार को पुलिस ने विवाहिता व उसके प्रेमी को एक स्थान से बरामद करते हुए थाने लेकर आ गई। सूचना विवाहिता के परिजनों को दी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए विवाहिता को उसके मायके वालों सोंप दिया। वहीं, कुछ लोग उक्त विवाहिता को उसके प्रेमी के साथ ही भेजने की इच्छा जता कर मामले को निपटाने के प्रयास में लगे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें