चौधरी छोटूराम महाविद्यालय में आईआईटी रुड़की के दो प्रोफेसर डॉ संजीव कुमार और डॉ विवेक कुमार मलिक ने गणित और भौतिक विज्ञान विषय पर गेस्ट लेक्चर दिए। यह लेक्चर महाविद्यालय के प्रशिक्षण एवं सेवायोजन इकाई के तत्वावधान में दिया गया।
प्राचार्य डॉ नरेश कुमार मलिक ने बताया कि दोनों ही प्रोफेसर्स ग्रामीण अंचल से आते हैं और इसी जनपद से संबंधित हैं। उन्होंने बताया कि गणित विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ संजीव कुमार मोहम्मदपुर रायसिंह गांव के रहने वाले हैं। डीएवी कॉलेज से बीएससी करने के बाद आईआईटी रुड़की से पीएचडी की और इटली से पोस्ट फेलोशिप की उपाधि ली। आईआईटी रुड़की में 2010 से असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर नियुक्त हैं। दूसरे वक्ता डॉ विवेक कुमार मलिक ने भी इसी क्षेत्र से पढ़ाई पूरी करने के बाद आईआईटी रुड़की से एमएससी तथा जर्मनी से पीएचडी और स्विट्जरलैंड से पोस्ट डाक्टर फेलोशिप प्राप्त किया । प्राचार्य ने छात्रों से कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत से वह भी इसी तरह बुलंदियां छू सकते हैं। डॉ संजीव कुमार ने गणित विषय पर तथा डॉ विवेक कुमार मलिक ने भौतिक विज्ञान विषय की गूढ़ जानकारी छात्रों को दी। डॉ ओमबीर सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर डॉ केपी सिंह, डॉ वीरेंद्र कुमार, डॉ इंद्रजीत सिंह, डॉ विजय कुमार, डॉ हरेंद्र सिरोही, डॉ संदीप कुमार, डॉ अवनीश आदि उपस्थित रहे।