जानसठ (मुजफ्फरनगर)। भाकियू कार्यकर्ताओं ने विद्युत समस्याओं को लेकर तहसील में एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने विद्युत समस्या का समाधान ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। यूनियन के संगठन मंत्री सतीश रायल, तहसील अध्यक्ष अशोक घटायन, ब्लाक अध्यक्ष विपिन मेहंदीयान, नगर अध्यक्ष रेशू गोयल, साहब सिंह, जिला उपाध्यक्ष महकार सिंह, राजेंद्र सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, हरेंद्र सिंह, अखिलेश चौधरी, धर्मवीर सिंह राठी, रंजीत सिंह, मुशर्रफ, अमित, मूलचंद, वकार, चमन सिंह, योगेंद्र राठी, पूर्व प्रधान अवतार सिंह, नरेंद्र, प्रीतम, राजवीर, विनोद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।