सड़क हादसों में चार घायल, तीन रेफर
खतौली (मुजफ्फरनगर)। दो अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
जानसठ क्षेत्र के गांव नयागांव फैजाबाद निवासी गौरव अपनी पत्नी कुसुम तथा मां माया के साथ बाइक से गांव जा रहा था। मीरापुर मार्ग पर सामने से आ रही एक बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें तीनों लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद कुसुम तथा गौरव को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। उधर, हाईवे पर हुए हादसे में गांव खानजहांपुर निवासी सियानंद पुत्र देशराज घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सियानंद को सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।