फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरसौली के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरसौली के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव में पानी की निकासी नहीं होने पर हरसौली के ग्रामीणों ने डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि बरसात में पानी के एकत्र होने से मकानों के गिरने का खतरा बना है।
डीएम जीएस प्रियदर्शी को दिए ज्ञापन में हरसौली के ग्रामीणों ने गांव के ही कुछ लोगों पर नाला बंद करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि नाला बंद होने से आधे गांव के लोगों के सामने समस्या पैदा हो गई है। घरों के बाहर पानी भर गया है। बरसात में मकान गिरने की स्थिति पैदा हो गई है। ग्रामीणों ने डीएम से कहा कि वह इससे पहले भी शिकायत कर चुके हैं। डीएम ने समस्या के निराकरण के एसडीएम बुढाना को निर्देश दिए। जितेंद्र, नदीम, रियासत, धर्मपाल, आबिद आदि रहे।
विज्ञापन

शिवचौक से अवैध पार्किंग हटवाई
मुजफ्फरनगर। शिवचौक के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में पार्किंग के कारण जाम की स्थिति रहती है। सोमवार को ट्रैफिक पुलिस ने यहां से अवैध पार्किंग को बंद करा दिया।
विज्ञापन

शिवचौक पर दिनभर भीड़ रहती है। भीड़ के कारण यहां जाम के हालात भी बने रहते हैं। पालिका मार्केट के बाहर कुछ दिनों से पार्किंग चल रही है। अवैध तरीके से पालिका ने पार्किंग को चलवा रखा था। सोमवार को ट्रैफिक पुलिस मौके पर गई और पार्किंग में लगे वाहनों को हटवाया। ठेकेदार से पुलिसकर्मियों की बहस भी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें