फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनुष्य जन्म से नहीं सत कर्म से महान बनता है

विज्ञापन
विज्ञापन
मनुष्य जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। कस्बे में श्रीमद्भागवत कथा सुनाते हुए कथा वाचक सत्यानंद महाराज ने कहा कि मनुष्य जन्म से नहीं सत कर्म से महान बनता है। कथा में श्रीकृष्ण भगवान, रुक्मिणी की शादी का वर्णन सुनकर श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा की। सैनी फार्म हाउस पर श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन कथा वाचक ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने वृंदावन बसाया तो भगवान विश्वकर्मा ने स्तुति करते हुए कहा कि आप देव शिल्पी ही नहीं देवों के देव हैं। प्रभु विश्वकर्मा द्वारा श्रीलंका का निर्माण, इंद्रप्रस्थ, द्वारिका का निर्माण भी आपकी कृपा से ही हुआ है। कथा के आयोजन में बृजेश रस्तोगी, पवन गुप्ता, मूलचंद सैनी, जगत सैनी, रामधारी कश्यप, गौरव भटनागर, राजेश सिंघानिया, सतीश खटीक, गोपाल संगल, राजा कर्णवाल, प्रेम विजय संगल, सुरेंद्र बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें