फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यशपाल मलिक पर हमले की निंदा की

विज्ञापन
विज्ञापन
यशपाल मलिक पर हमले की निंदा की
विज्ञापन

खतौली। गांव भैंसी में आयोजित अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक पर हरियाणा में हुए हमले की निंदा की गई।
जिलाध्यक्ष प्रमोद अहलावत ने बताया कि जिला फतेहाबाद के गांव समेण में कुछ लोगों ने साजिश कर यशपाल मलिक पर जानलेवा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार की मिलीभगत से हमला किया गया। इसको लेकर जाट समाज के लोग 21 अगस्त को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय प्रदर्शन करेंगे तथा राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। इसके बाद भी कार्रवाई न होने पर उन्होंने यहां पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। बैठक में जयप्रकाश शास्त्री, चौधरी उधम सिंह, मनोज ठेकेदार, संजय अहलावत, सतेंद्र प्रधान, कंवरपाल, वीरेंद्र सिंह, अमरपाल, विजयपाल, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें