फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मॉल वंडर्स में जन्माष्टमी पर्व मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नईमंडी के स्मॉल वंडर्स में जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। बच्चे राधा और कृष्ण के रुप में सजकर स्कूल आये। बच्चों ने इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी। स्कूल में राधा और गोपियों ने कान्हा को झूला झुलाया। नन्हें ग्वालो और बाल गोपालों ने गोपाला आला रे आला गीत पर टोली बनाकर नाचते हुए तीन मंजिला पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ी। यशोदा बनी भाविका और कान्हा बने आकर्ष ने मै नहीं माखन खायो का सुंदर मंचन किया। यशमित, शताक्षी, अरनव सिंघल, वंशिका, दक्ष, कशिश, आहाना, गर्वित, मितुल, श्रेया, प्रणीत, सिद्धांत, नित्य राठी, आरोही मित्तल, मिष्ठी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


एसडी में ताइक्वांडो प्रतियोगिता
मुजफ्फरनगर। एसडी इंटर कॉलेज में बालक एवं बालिका वर्ग की ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ एसके गुप्ता एवं रजनी गोयल ने किया। डॉ गुप्ता ने कहा कि खेलों में जीतना मुख्य बात नहीं भाग लेना मुख्य बात है। खेल के माध्यम से अच्छी समझ बनती है, मैत्री भाव पैदा होता है। इस अवसर पर ताइक्वांडो टीम का चयन भी किया गया। निर्णायक मंडल में सत्यकाम तोमर, अक्षय, अमित, विकास, सुदर्शन, शिवम, पूनम शर्मा, ममता सागर, सूरज सागर, निधि सिंघल, शिल्पी कौशिक, मुनेश सिंह, इच्छाराम रहे। राहुल कुशवाह, अरविंद कुमार का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें