फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल उपलब्ध न होने से एंबुलेंस के पहिए थमे

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजल उपलब्ध न होने से एंबुलेंस के पहिए थमे
विज्ञापन

मोरना। प्रदेश की जनता के लिए लाइफ लाइन बनी सरकारी एंबुलेंस सेवा दम तोड़ने के कगार पर है। डीजल उपलब्ध न होने के कारण 102 व 108 एंबुलेंसों के पहिए थम गए। नतीजतन ग्रामीण भैंसा बुग्गी तथा अन्य वाहनों से गर्भवती महिलाओं को प्रसव कराने को आ रहे हैं। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों ने सरकार से शीघ्र एंबुलेंस सेवा शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्व सरकार के द्वारा चालू की गई एंबुलेेंस सेवा नागरिकों के लिए वरदान साबित हुई थी। पिछले एक सप्ताह से सरकारी एंबुलेंस सेवा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। मोरना क्षेत्र के लोग घायलों और बीमार लोगों को अपने निजी वाहनों से अस्पताल ला रहे है। गरीबों ने मजबूरी के चलते भैंसा बुग्गी को अब एंबुलेंस बना लिया है। मंगलवार को गांव बहुपुरा निवासी ब्रजवीर शर्मा ने बताया कि घर की महिला को प्रसव पीड़ा होने पर 102 एंबुलेंस चालक को फोन काल की। चालक ने डीजल न होने का कारण बताकर एंबुलेंस लाने से इंकार कर दिया। वहीं, मोरना क्षेत्र के गांव चोरावाला, जोली, ककरौली, तेवड़ा, ककराला आदि से आई महिलाओं ने भी यही शिकायत कर अपनी मजबूरी का दुखड़ा सुनाया। भाकियू कस्बा भोकरहेड़ी नगर अध्यक्ष नवीन सहरावत ने बताया कि अगर एक सप्ताह के अंदर एंबुलेंस की व्यवस्था को सुचारु नहीं किया तो भाकियू कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का घेराव कर धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें