पात्रों के नहीं बनाए जा रहे राशन कार्ड
खतौली। रालोद कार्यकर्ता बुधवार को एकत्र होकर तहसील में पहुंचे और एक ज्ञापन पूर्ति निरीक्षक अनुज कुमार सिंह को सौंपा। बताया कि नगर में राशन कार्ड बनाने का कार्य चल रहा है। जिसमें पात्र परिवारों के राशन कार्ड नहीं बन रहे हैं, काफी परिवार छूट गए हैं। राशन कार्ड न बनने की वजह उन परिवारों को काफी परेशानी हो रही है। कार्यकर्ताओं ने पूर्ति निरीक्षक से कार्ड बनवाने की मांग की है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर, सचिन आर्य एडवोकेट, अमित चौधरी, धनेंद्र तोमर, आयुष मलिक, प्रशांत चौधरी, आशु अहलावत आदि उपस्थित रहे।