आज आएगी दूसरी मेरिट, एक अगस्त तक प्रवेश
मुजफ्फरनगर। डिग्री कालेजों में एडमिशन के लिए दूसरी कटऑफ शुक्रवार को जारी की जाएगी। जिसके माध्यम से एक अगस्त तक एडमिशन होंगे। हालांकि पहली मेरिट के आधार पर दस फीसदी भी सीट नहीं कर सकी हैं। पीजी कालेजों में एडमिशन के चल रही प्रक्रिया में पहली मेरिट के एडमिशन 26 जुलाई को पूर्ण हो गए। कालेजों में अनेक विषयों में एडमिशन दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके हैं। ट्रेडिशनल कोर्स में एडमिशन के लिए लंबी कतार है, लेकिन पहली मेरिट से टॉपर छात्रों ने ही एंट्री दर्ज कराई है। विवि के सहायक प्रेस प्रवक्ता डॉ प्रशांत कुमार ने बताया कि दूसरी कटऑफ शुक्रवार को जारी होगी। जिसके आधार पर एक अगस्त तक एडमिशन लिए जाएंगे।
केके जैन कालेज खतौली :
विषय-सीट-प्रवेश-खाली
बीए-400-67-333
बीकॉम-160-37-123
बीएसी मैथ-160-28-132
विद्योत्तमा कन्या पीजी कालेज खतौली:
बीए-200-16-184
बीकॉम-120-23-97
बीएससी मैथ- 60-07-53
बीएससी बायो-60-26-34
डीएवी डिग्री कालेज :
बीए-320-58-262
बीकॉम-160-13-147
बीएससी बायो-240-95-145
बीएससी मैथ-200-81-119
बीएससी सांख्यिकी-60-15-45
एसडी डिग्री कालेज :
बीए-613-105-508
बीकॉम-400-200-180
बीएससी बायो-80-15-65
बीएससी मैथ-160-18-142
बीएससी सांख्यिकी-40-01-39
जैन कन्या पाठशाला कॉलेज:
बीए-480-58-422
बीकॉम-240-17-223
चौधरी छोटूराम डिग्री कालेज :
बीएससी बायो-80-07-73
बीएससी मैथ-80-05-75
बीएससी एजी-240-49-191