होमगार्ड की हार्टअटैक से मौत
मुजफ्फरनगर। एक होमगार्ड की हार्टअटैक से मौत हो गई। मृतक के बेटे की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोहल्ला रैदासपुरी निवासी गोल्डी ने सिविल लाइन थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसका पिता संजीव कुमार होमगार्ड विभाग में तैनात थे। 18 जुलाई को वह ड्यूटी के लिए घर से निकले थे, रास्ते में उसे हार्टअटैक आया और उनकी मौत हो गई।