हादसों में कांवड़ियों समेत कई घायल
मुजफ्फरनगर। सड़क हादसों में कांवड़ियों सहित कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
हरियाणा के करनाल निवासी कांवड़िये विक्की पुत्र रामकुमार, सुनील पुत्र राजपाल, राहुल पुत्र जय भगवान, मोहित पुत्रगण सूरजमल, विवेक पुत्र रामू, सोनू पुत्र बिजेंद्र, प्रकाश, पिंकी पत्नी संजय, सौरभ रात में कार द्वारा हरिद्वार जा रहे थे। तितावी क्षेत्र में किसी वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें बघरा सीएचसी में भर्ती कराया। मेरठ के जानी निवासी सोनू पुत्र महेंद्र भी सड़क हादसे में घायल हो गया। आर्यपुरी निवासी यशपाल शिवचौक पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। बघरा के पास वाहनों की भिड़ंत में रहमतनगर निवासी गुलजार, फिरदोस , तितावी निवासी गौरव कुमार, प्रीतम घायल हो गये। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
संदिग्ध हालात में युवक घायल
मुजफ्फरनगर। अलमासपुर निवासी युवक संदिग्ध हालात में घायल हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है, परिजनों का कहना है कि घर में गिर जाने से वह घायल हुआ है।
करंट लगने से झुलसा
मुजफ्फरनगर। करंट की चपेट में आकर युवक झुलस गया, जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। चरथावल के गांव न्यामू निवासी उस्मान पुत्र नूर अहमद विद्युत करंट की चपेट में आने से झुलस गया
पुलिस ने आरोपी पति को जेल भेजा
मुजफ्फरनगर। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर धंधा कर दो लाख रुपये जुुटाने का दबाव बनाया, जिस पर पीड़िता ने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
शहर कोतवाली पर तहरीर देकर पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसके साथ आए दिन मारपीट करता है। आरोप लगाया कि पति उस पर धंधा कर दो लाख रुपये जुटाने का दबाव बना रहा है। उसने बताया कि पहले पति की मौत के बाद उसने यहां शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति से दूसरी शादी की थी। पहले पति से उसके दो बच्चे भी है। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी पति ने मारपीट कर उसे दोनों बच्चों समेत घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया।