फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में 42 डेलीगेट पद के लिए निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव में 42 डेलीगेट पद पर निर्वाचित
विज्ञापन

मोरना। मोरना चीनी मिल का डेलीगेट चुनाव पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। चुनाव में 42 प्रत्याशी डेलीगेट निर्वाचित हुए। गांव सालारपुर, भंडूर व सिकरेड़ा से कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ था। मतदान सुबह नौ बजे से शुरू होकर तीन बजे मतदान संपन्न होने के बाद मतगणना प्रारंभ हुई। शाम छह बजे सभी परिणाम घोषित किए गए। मतदान स्थल के बाहर लगी भीड़ हटाने को लेकर पुलिस प्रशासन को हल्का बल का प्रयोग भी करना पड़ा। वहीं, 93 पदों पर निर्विरोध डेलीगेट चुने जाने से आने वाले डायरेक्टर पद के चुनाव को लेकर अभी से जोड़तोड़ की कवायद प्रारंभ हो गई है।
दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल मोरना के चुनाव प्रक्रिया में डेलीगेट के 42 पदों पर 200 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज मोरना में मतदान करने पहुंचे शेयरधारक किसान वोटर लिस्ट में मृतक और मौके पर जिंदा ग्रामीणों ने मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए निर्वाचन अधिकारी, जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ उलझते नजर आए। इस पर कई बार गुस्साए आला अधिकारियों ने मिल प्रशासन के कर्मचारियों और ग्रामीणों को कड़ी फटकार लगाई। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम जानसठ ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि गांव गादला से नरेंद्र कुमार, बेलड़ा से अजीत, कमलेश देवी, पद्म सिंह, युसुफपुर से निर्मला देवी, महेंद्र सिंह, भैंसरहेड़ी से निसार, कड़ी से सुरेश, खरपौड़ से प्रहलाद, चौरावाला से मुनेश, मनवीर, दौलतपुर से शमशाद चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरियाबाद से सुभाष, टंढ़ेडा से रणवीर, धीर सिंह, अलीपुरा से रजनीश, देशपाल, नंगला बुजुर्ग से लताफत, कादीपुर से सुनील, सौरण सिंह, कसौली से सुनील, बरूकी से ओम सिंह, बेहड़ा थू्र से बिरेंद्र सिंह, रजत, बेहड़ा सादात से ऋषिपाल, कृष्णपाल, तीर्थपाल, भोकरहेड़ी से यशवीर, सूरजपाल, बालेंद्र, मजलिसपुर तौफीर से महेंद्र, शोभाराम, सुबोध, शुक्रतारी से रणवीर, करहेड़ा से अनिल पंडित जी, मनोज राठी, डॉ. राजवीर, किशनपुर से फारुख, भोपा से जगवीरी, मनोज कुमार, संदीप राठी, रहमतपुर से रेणू, कालूराम, सीकरी से मुजीबुर्रहमान, शुजाउर्रहमान डेलीगेट पद के लिए निर्वाचित हुए है। चुनाव संपन्न कराने में निर्वाचन चुनाव सहायक अधिकारी डॉ. बी.पी. सिंह, सेक्टर मजिस्ट्रेट खतौली कन्हई सिंह, जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर एसपी गुप्ता, भोपा सीओ अकील अहमद, थानाध्यक्ष विजय सिंह, एसएसआई जितेंद्र सिंह शर्मा मतदान स्थल पर चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण कराने में लगे रहे। वहीं, मिल प्रबंधक भोलानाथ यादव, मुख्य लेखाकार हर्षवर्धन कौशिक, मुख्य गन्नाधिकारी अवधेश सिंह, रजनीश श्रीवास्तव, पवन रस्तोगी, संजय महेश्वरी, बीसी अस्थाना, कालेज प्रबंधक वरुण सहरावत, घनश्याम पांडेय व्यवस्था बनाने में लगे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें