बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश
मुजफ्फरनगर। सदर ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय शेरनगर में महिला दिवस पर विद्यार्थियों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर पोस्टर, चित्र बनाए गए। महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। दीपाली, लैविश, आरती, ईशा, पूजा, मुस्कान, इक़रा, साक्षी, तरन्नुम, नजमा, सलोनी आदि ने पोस्टर के माध्यम से बेटियों की उपलब्धियां प्रस्तुत की। प्रधानाध्यापिका सविता कुमारी, शिक्षिका निर्मला रानी, सीमा , रेनु शर्मा, नीतू , इरम आदि का सहयोग रहा। उधर, छात्राओं के खून, वजन, लंबाई की जांच की गई।