नेत्र चिकित्सा शिविर में 650 मरीजों की जांच
शाहपुर। कस्बे में आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में मंगलवार को 650 मरीजों की आंखों की जांच की गई। शिविर में मोतियाबिंद के 250 मरीजों को नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया। वरदान सेवा संस्थान गाजियाबाद व नेत्र रोग निवारण संस्था मुजफ्फरनगर के सहयोग से रोटरी क्लब द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर में मंगलवार को लगाए गए नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक डॉ सुरेश सिंघल ने किया। उन्होंने कहा कि निर्धन व असहाय लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। व्यवस्था प्रमुख श्यामपाल सिंघल ने बताया कि शिविर में गाजियाबाद के नेत्र चिकित्सकों द्वारा 650 लोगों की आंखों की जांच की गई। इनमें से 250 मोतियाबिंद के मरीजों को नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जिनका गाजियाबाद में मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाएगा। अरुण मित्तल, विक्रम सिंह, मणिकांत मित्तल, राजेश कुमार, सुभाष भारद्वाज और भारत सिंघल का सहयोग रहा।