खतौली। मोहल्ला जमुना विहार के राइमिंग बडर्स प्ले स्कूल में बच्चों के लिए मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर अंकुर शर्मा और न्यूरोलोजिस्ट डॉ. नईम व उनकी टीम के द्वारा 100 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। प्रधानाचार्या गरिमा शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रबंध निदेशक डॉ. सुनील शर्मा व अध्यक्ष अनिल ने डॉक्टरों व उनकी टीम को उपहार देकर सम्मानित किया। मौके पर पारुल शर्मा, सोनिया, सपना, श्रेष्ठा, जगवती का भरपूर सहयोग रहा।