तहसील में पेंशन फार्म भरने के लिए लगी भीड़
जानसठ। तहसील परिसर में विकलांग, वृद्धा व विकलांग पेंशन शिविर में फार्म भरने को लेकर भारी भीड़ रही। कुछ ग्रामीणों को बिना फार्म भरे ही लौटना पड़ा। प्रदेश सरकार के आदेश पर विकलांग व वृद्धावस्था, विकलांग पेंशन बनाने को लेकर तहसील परिसर में शिविर लगाया गया। शिविर में ब्लाक के ग्राम सचिव व लेखपालों को फार्म जमा करने के लिए लगाया गया। शिविर में काफी संख्या में वृद्ध महिलाएं, पुरुष व विकलांग पेंशन के लिए अपने फार्म जमा किए। तहसील में भीड़ पहुंचने के कारण पूरे दिन अफरातफरी का माहौल बना रहा। दस्तावेज अधूरे होने के कारण अधिकांश लोग तहसील में इधर उधर भटकते रहे। तहसीलदार पुष्कर नाथ चौधरी ने बताया कि फार्म में जो कमी पाई जाएगी, उसे ठीक कराने के बाद ऑनलाइन डाला जाएगा।