चरथावल। बलवाखेड़ी नहर पटरी पर ओवरटेक कर रही दो कार आपस में टकरा गई। हादसे में कार सवार एक युवक घायल हो गया। शनिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे कसौली गांव का शक्ति कार से अपने भाई की शादी के कार्ड बांटने बलवाखेड़ी जा रहा था। इसी दौरान पीछे से एक कार ने ओवरटेक का प्रयास किया। जिसमें दोनों कार आपस में टकरा गईं। इस दौरान शक्ति की कार पलट गई और वह घायल हो गया। डायल 100 पुलिस ने घायल को सीएचसी भिजवाया। जहां गंभीर हालत में डॉक्टरों ने मुजफ्फरनगर हॉस्पिटल और वहां से मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
बालक के साथ मारपीट, मां से की अभद्रता
मीरापुर। महबूब पुत्र शब्बीर निवासी मुझेड़ा सादात का आरोप है कि गांव के शाहनवाज व कादिर पुत्रगण नईम ने उसके बेटे शमी के साथ मारपीट की। बालक की मां द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। बताया गया कि बालक शमी एक पतंग लूटने के प्रयास में आरोपियों के खेत में घुस गया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।