भोपा। गांव रहकड़ा में सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल के वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। शुभारंभ प्रबंधक संजय तोमर, ओमपाल सिंह व चंद्रपाल सिंह ने किया। अतिथि सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। स्कूल के बेस्ट खिलाड़ी सागर शर्मा, शत प्रतिशत उपस्थिति पर निकिता शर्मा, स्टार किड सिद्धार्थ सैनी, स्टूडेंट ऑफ दा ईयर आर्यन चौहान, अनुशासन अवार्ड तनु को मिला। इनके साथ ही मोस्ट अवेयर पेरेंट्स अवार्ड्स छात्र पर्व के अभिभावकों अर्जुन राजवंशी व मेघा को दिया गया। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं से उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश सेवा करने का आह्वान किया। भाकियू जिला अध्यक्ष राजू अहलावत, अर्जुन तोमर, सोहनवीर शर्मा, हरेंद्र शर्मा, धीरेंद्र बालियान, धीरज लाटियान व संजय राठी मौजूद रहे। उप प्रधानाचार्य अक्षमा के साथ ही अन्य स्कूल स्टाफ का सहयोग रहा।