फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय सम्मेलन की सफलता को बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला संयोजक ने की कार्यकारिणी की घोषणा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज केशवपुरी में आयोजित बैठक में 16 दिसंबर को मेरठ में होने वाले क्षेत्रीय सम्मेलन की सफलता के लिए रणनीति तैयार की। मुख्य अतिथि चिकित्सा प्रकोष्ठ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयोजक डॉ. आरएन त्यागी ने सम्मेलन में अधिक से अधिक चिकित्सकों से पहुंचाने का आह्वान किया। जिला संयोजक डॉ. राजमोहन ने कार्यकारिणी की घोषणा की। डॉ. संदीप शर्मा, डॉ. शैलेंद्र त्यागी सह संयोजक, डॉ सहदेव सिंह आर्य नगर संयोजक, डॉ. जीत सिंह तोमर कोषाध्यक्ष, डॉ. सचिन मंडल संयोजक मंडी, डॉ. रामचंद्र पुंडीर मंडल संयोजक केशव समेत कई मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई। बैठक में डॉ. महबूब अली, डॉ. मुकेश राजपूत, डॉ. सहदेव सिंह, विक्रांत पंडित, डॉ. कामेश शर्मा, डॉ. भानु प्रताप सिंह आदि रहे।


अधिकारी को हटाने की मांग
मुजफ्फरनगर। आंबेडकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष राधेश पप्पू ने भरत लाल गोंड से प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी का चार्ज हटाने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री से जांच की मांग की है।
विज्ञापन



पेंशनर्स की बैठक 17 को
मुजफ्फरनगर। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की रविवार को होने वाली बैंक अब 17 दिसंबर को पेंशनर्स दिवस पर चौधरी चरण सिंह जिला पंचायत सभागार में सुबह 11 बजे से होगी। महामंत्री हुकम चंद्र शर्मा ने बताया कि सदस्य अपनी समस्याएं लिखित रूप से उपलब्ध करा सकते हैं।
विज्ञापन



स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आज
मुजफ्फरनगर। आईएमए के तत्वावधान में रविवार सुबह दस से दोपहर एक बजे तक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन वृंदावन गार्डन भोपा रोड में किया जाएगा। मीडिया प्रभारी डॉ. सुनील सिंघल ने बताया कि शिविर में मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर व मोटापे से संबंधित जानकारी विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा दी जाएगी। प्रथम 200 इच्छुक व्यक्तियों की शुगर की जांच निशुल्क की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें