फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान का भाजपा पदाधिकारी बनने पर स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधान का भाजपा पदाधिकारी बनने पर स्वागत
विज्ञापन

छपार। गांव रेत्ता नंगला के पूर्व प्रधान गजे सिंह को भाजपा अनुसूचित मोर्चे का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने के बाद स्वागत किया गया। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता गजे सिंह को नौ जनपदों पर अनुसूचित मोर्चे का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने पर रविवार को गांव भैंसरहेडी में अय्यूब व सोहनबीर के निवास पर ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान गजे सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबके विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। उज्ज्वला योजना में गरीबों को मुफ्त गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन व बीमा योजना सब गरीबों के विकास के लिए कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों ने उनसे क्षेत्र में बारातघर बनवाने की मांग की। तेजपाल सिंह, शिवकुमार, अब्दुल वहाब, अरशद, रमेशचंद, डॉ तेजपाल व प्रधान फुरकान मौजूद रहे।
विज्ञापन

हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत, एक घायल
छपार। हाईवे पर बाइकों की भिड़ंत में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव कासमपुर निवासी नौमान बाइक से हाईवे पर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान मुजफ्फरनगर की ओर से आई तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में नौमान घायल हो गया, जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दूसरी बाइक पर सवार आरोपियों अलंकार व दुबे सिंह निवासीगण नन्हेड़ा थाना भगवानपुर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें