मेले आपसी सौहार्द का प्रतीक : बिलकीस
खतौली। मेला श्रावणी छड़ियान का उद्घाटन करते हुए पालिकाध्यक्ष बिलकीस ने कहा कि मेला आपसी सौहार्द तथा भाईचारे का प्रतीक है।
नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद मेला श्रावणी छड़ियान का आयोजन होता है। आर्य समाज जीटी रोड पर आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद चेयरमैन बिलकीस ने कहा कि मेला भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। इसके आयोजन से भाईचारा बलवती होता है। गोगा जाहरवीर म्हाड़ी पर पूजा अर्चना करने के बाद फीता काट कर तथा कबूतर उड़ा कर मेले का उद्घाटन किया गया। इसके बाद मेले की लाइट जलाई गई। इस दौरान सपा नेता काजी जमील अहमद, ईओ अशोक कुमार, जेई सुरेंद्र पाल, शैशिल मलिक, सभासद अजय भुर्जी, धनपाल सिंह, राकेश जैन, असजद सैफी, मनोज गुर्जर, सुलेमान परदेशी, सपा नगर अध्यक्ष शाहिद कुरैशी, वसीम अहमद, काजी नईम एडवोकेट आदि मौजूद रहे।