हादसे में बाइक सवार घायल
भोपा। गांव रहकड़ा निवासी गजे सिंह ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार शाम उसका बेटा अरविंद पैंठ बाजार से सामान लेकर लौट रहा था। रास्ते में सामने से आते टाटा-एस ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उसे पहले जिला अस्पताल और फिर मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी चालक इरशाद निवासी भोकरहेड़ी को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला पर बिना तलाक दिए दूसरी शादी का आरोप
भोपा। गांव इलाहाबास निवासी अरविंद ने तहरीर देकर बताया कि करीब छह साल पहले उसकी शादी बुढ़ाना क्षेत्र के गांव कुरथल निवासी युवती से हुई थी। पीड़ित के अनुसार, करीब दो माह पूर्व पत्नी घर से करीब डेढ़ लाख की नकदी लेकर दोनों बच्चों को वहीं छोड़कर चली गई। कई बार वह उसे लेने गया, लेकिन वह नहीं आई। आरोप है कि पत्नी ने बिना उसे तलाक दिए किसी अन्य युवक से दूसरी शादी भी कर ली है। पीड़ित ने आरोपी पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।