भक्ति गीतों पर खूब थिरके भक्त
बुढ़ाना/परासौली। परासौली गांव में मां भगवती के जागरण में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मां भगवती के भक्ति गीतों पर भक्त झूम उठे। कोतवाली क्षेत्र के गांव परासौली में मां भगवती का 17 वां जागरण हुुआ। गांव के कल्याणकारी रामलीला मैदान में रविवार को जागरण आरंभ होने से पहले मां भगवती की जोत स्थापित की गई। गांव की परिक्रमा करने के बाद माता की जोत को विधि विधान के साथ स्थापित किया गया। भाजपा नेता धर्मवीर बालियान ने पूर्व मंत्री डा. संजीव बालियान तथा भाजपा के जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मां भगवती के जागरण में राजू पंजाबी के भक्ति गीत- मेरी मां ने बनाया चूरमा... पर श्रद्घालु झूम उठे। भक्ति गीत गायिका सुलेखा के गीत- ए मेरे वतन के लोगों ने भक्तों को भावविभोर कर दिया। आशु वर्मा व देव मुरादाबादी के भक्ति गीतों पर भक्त खूब झूमे। कार्यक्रम के आयोजक नवयुवक मंडल परासौली ने मुख्य अतिथियों को माता भगवती की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान गायकों के साथ सेल्फी लेने के लिए युवकों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस ने बमुश्किल युवकों को काबू किया। कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा छोडे़ गए ड्रोन कैमरे से कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था कि देखरेख की गई। कार्यक्रम में डा. संतराम, सतेंद्र सैनी, रणजीत सैनी उर्फ गुड्डू, कमल कांत सैनी, देेवेंद्र सैनी, पप्पू मलिक, अशोक सैनी, विनय जैन, प्रवीण जैन, हितेश व उत्कर्ष सैनी आदि का विशेष योगदान रहा।