हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल
खतौली। सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। भोपा निवासी सतीश व उसका साथी रमेश बुधवार की शाम बाइक से खतौली रिश्तेदारी से अपने गांव लौट रहे थे। खतौली व जानसठ मार्ग पर बुधवार की शाम को गांव खानजहांपुर के पास ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया। इस दौरान वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने घायलों को खतौली में एक चिकित्सक के यहां उपचार कराया। उधर, बुढ़ाना अंडरपास से निकलते ही बाइक सवार फलावदा निवासी शमशाद की टक्कर कार में लग गई। टक्कर लगने से कार की लाइट टूट गई। गुस्साए कार सवारों ने बाइक सवार को पकड़ कर उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट करने के बाद कार सवार सवार वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।