फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बच्चे पानीपत में मां के पास मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। गांव तिसंग से एक सप्ताह पूर्व लापता हुए दो बच्चे को पुलिस ने पानीपत से उनकी मां के पास से बरामद कर लिया। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को भी हिरासत में ले लिया है। गांव तिसंग निवासी कौसर का निकाह चार वर्ष पूर्व जिला हापुड़ के गांव सागरपुर निवासी युवती के साथ हुआ था। महिला चार माह पूर्व अचानक गांव के ही युवक के साथ फरार हो गई थी। एक सप्ताह पूर्व ही उसके दोनों बच्चे भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। थाने में कौसर ने दोनों बच्चों के गायब होने की गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। पुलिस पहले ही घटना को संदिग्ध मान रही थी। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों बच्चों को पानीपत से उसकी मां के पास से बरामद कर लिया। इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा ने बताया कि दोनों बच्चे पानीपत में उसकी मां के पास से ही बरामद हुए हैं। महिला व उसका प्रेमी पुलिस हिरासत में है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें