फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला को गंगनहर में कूदने से बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सिखेड़ा।
विज्ञापन

जानसठ के गांव वाजिदपुर निवासी रूपा का पति ओमवीर सब्जी बेचने का काम करता है। शुक्रवार को उसका पति अपने बहनोई के साथ तीन चार घंटे के लिए घर से कहकर कहीं चला गया। इसी बात से नाराज होकर रूपा अपने घर में छह साल के पुत्र अक्षय और तीन साल की पुत्री सिमरन को अकेला छोड़कर सिखेड़ा गंगनहर के पास पहुुंच गई। महिला ने गंगनहर के पास ही बस को रुकवाया और नीचे उतर गई। गंगनहर पटरी पर सादी वर्दी में थाना सिखेड़ा का होमगार्ड शकील वहां पर टहल रहा था। उसने देखा कि एक महिला गंगनहर की तरफ जा रही है। होमगार्ड ने उस महिला को पकड़ लिया। इस दौरान आसपास चेकिंग कर रही पुलिस गंगनहर पर पहुंची। पुलिस गर्भवती महिला को लेकर थाने में पहुंची। पुलिस ने महिला के पति को फोन करके थाने में बुलवाया। पुलिस ने महिला को समझाया तो वह मान गई। इसके बाद पुलिस ने महिला को उसके पति के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें