खतौली। गालिबपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लाक की समस्त आशाओं को भारत सरकार की ओर से प्रारंभ हुई नई वैक्सीन रोटा वाइरस के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर में पीसीआई बीएमसी हरिओम शर्मा ने बताया कि रोटा वाइरस की वैक्सीन बच्चों को दस्त से होने वाली मृत्यु से बचाव करेगी। इस वैक्सीन की 5-5 बूंद बच्चों को पिलाई जाएगी। बीसीपीएम कविता ने वैक्सीन की पहचान और इसके रख रखाव पर आशा बहुओं के साथ चर्चा की। हरिओम शर्मा ने आशाओं से सवाल जवाब किए। डीएमसी मोहम्मद शमीम ने दस्त की बीमारी का कारण गंदगी बताया। उन्होंने गंदगी न करने और इससे बचे रहने की सलाह दी।