जानसठ। मुजफ्फरनगर के मोहल्ला कृष्णापुरी निवासी रवि पुत्र गंगाराम सामान लेकर गांव सालारपुर आया था। जब वह बिजलीघर के पास पहुंचा तो सामने से आ रही एक प्राइवेट बस ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घायल को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। इस मामले में घायल ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। उधर, जानसठ में गांव कवाल के पास बस को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिरकर पलट गया। शाहपुर के गांव कसेरवा निवासी बशीर व मेहरबान अली लकड़ी से भरा ट्रक लेकर यमुनानगर जा रहे थे। गांव कवाल के पास सामने से आ रही रोडवेज बस को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। जिसमें चालक बशीर व मेहरबान अली भी बाल बाल बच गए।