फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल सुरक्षा लेने थाने में पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी युगल ने सुरक्षा की गुहार लगाई
विज्ञापन

जानसठ। प्रेमी युगल शुक्रवार की देर रात को थाने में सुरक्षा लेने पहुंचा। सूचना मिलते ही दोनों के परिजन थाने में पहुंचे और उनको समझाने का प्रयास किया। हालांकि प्रेमी युगल शादी करने की जिद पर अड़ा रहा।
शनिवार की सुबह पीड़िता के पिता ने दो युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर लड़की को जबरदस्ती घर से ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। लड़की को कोर्ट में बयान के लिए भेजा गया है। इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा ने बताया कि लड़की को आरोपी का दोस्त उसके घर से बाइक पर बैठाकर लेकर थाने लाया। इसके बाद आरोपी भी थाने पहुंच गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि लड़की को कोर्ट में बयान के लिए भेजा गया है। बयान होने के बाद ही कोर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दूसरे आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के लिए भी दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा को विदाई दी
जानसठ। थाने में तैनात दरोगा जवाहर सिंह के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें विदाई दी गई। इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना ने कहा कि सभी कर्मचारियों को उनके द्वारा किए गए कार्य व उनके अनुभव अपने जीवन में उतार कर आगे बढ़ना चाहिए। राजकुमार, भाकियू नेता बिटटू ठाकुर, मोहम्मद इमरान, देवेश कुमार, अनुज, सुधीर कुमार, सुमनलता, सलीम ठेकेदार, तिसंग प्रधान खलील गुर्जर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें