नुमाइश का उद्घाटन करेंगे महाना
मुजफ्फरनगर। जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी का उद्घाटन चार जून को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना करेंगे। मेरठ रोड स्थित नुमाइश मैदान में सायंकाल छह बजे रंगारंग प्रस्तुति के साथ प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा। विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ. सजीव बालियान होंगे। अध्यक्षता सहारनपुर मंडल के आयुक्त चंद्रप्रकाश त्रिपाठी करेंगे। बिजनौर सांसद कुंवर भारतेंदु सिंह के साथ जनपद के सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
पुलिस कप्तान को ज्ञापन दिया
(फोटो समाचार)
मुजफ्फरनगर। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को ज्ञापन देकर मोरना गांव के मजहर को झूठे मुकदमे में जेल भेजने की शिकायत की। जिलाध्यक्ष पवन पाल और रामनिवास प्रजापति के नेतृत्व में मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया। ज्ञापन में कहा गया कि हत्या के मुकदमे में दबाव बनाने के लिए मजहर के खिलाफ भोपा पुलिस ने झूठा मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। मामले की निष्पक्ष जांच क्राइम ब्रांच से कराई जाए। कुलदीप कश्यप, फिरोज, अफजल, चांद, सलमान, इंतजार, संजीव प्रजापति मौजूद रहे।