पृथ्वी की रक्षा का संकल्प लिया
मुजफ्फरनगर। गांधी कालोनी स्थित लिटिल मिलेनियम में ‘वर्ल्ड अर्थ डे’’ मनाया गया। अध्यापिकाओं ने बच्चों को पृथ्वी एवं पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया।
यूकेजीके विद्यार्थियों ने आकर्षक बर्ड फीडर बनाए। शिम्पी कपूर, आइना नागपाल, मणि भाटिया, शिप्रा सिंघल, दीक्षा अरोरा, प्रिया अरोरा, साक्षी कुरड़ा, रिया गुप्ता, सुंबुल आजम, सुरभि भाटिया, निधि, शिप्रा शर्मा,अपूर्व, अलका चौधरी, प्रज्ञा आहूजा आदि मौजूद रहे।
उधर, नई मंडी स्थित दून वैली स्कूल के बच्चों ने भी अर्थ डे मनाया। बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। एलकेजी के बच्चों ने नटखट अंदाज में कविता सुनाकर शुभारंभ किया। यूकेजी के बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा एक के बच्चों ने पृथ्वी के बदलते स्वरूप पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमु्ग्ध का दिया। कक्षा दो के विद्यार्थियों ने ‘पृथ्वी’ विषय पर भाषण दिए। स्कूल की ब्रांच हेड रुचि शर्मा ने बच्चों को पृथ्वी का महत्व बताया। प्रधानाचार्या रंजीता कौर ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।