फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में अंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। नगर में 20 साल बाद आंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। शोभायात्रा में बैंडबाजे तथा झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

थाने के सामने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा से शोभायात्रा का शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष के पति काजी जमील अहमद ने किया। शोभायात्रा भवानी रोड, ढाकन चौक, बड़ा बाजार, इंदिरा मूर्ति, जीटी रोड, जानसठ तिराहे होती हुई आंबेडकर प्रतिमा पर पहुंच कर संपन्न हुई। शोभायात्रा में दलित जन विकास मंच, जनकल्याण अंबेडकर समिति, संत रविदास मंच आदि का सहयोग रहा। शोभायात्रा में सुंदरलाल, राजकुमार नहारिया, संजय जाटव, विनोद कुमार, सुदेश, सुखवीर सिंह, संजीव नहारिया, अंकित, पूर्व सभासद विनेश कुमार, वीरभान कटारिया, बाबूराम कटारिया, ब्रिजेश लोहडडा, चंद्रगोपाल, धर्मपाल तिगाई, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
इससे पूर्व आंबेडकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद आयोजित विचार गोष्ठी में बाबा साहब के सपने को पूरा करने तथा उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया गया। इस दौरान एसडीएम अतुल कुमार, सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह ने भी भारत रत्न बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज, हाजी जावेद, डॉ. लोकेश, रतन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बाबा साहब ने जीवनभर संघर्ष किया
खतौली। गांव बिहारीपुर में आंबेडकर जयंती पर रालोद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता अभिषेेक चौधरी ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान की रचना कर लोकतंत्र को मजबूती दी। कहा कि बाबा भीमराव ने आजीवन गरीब, मजदूर, दलितों के लिए संघर्ष किया। जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर ने कहा कि बाबा साहब की जयंती दलित न्याय मंच के अंतर्गत रालोद पूरे प्रदेश में मना रहा है। अध्यक्षता रामस्वरूप तथा संचालन धर्मेंद्र तोमर ने किया। इस दौरान राजपाल सिंह, मुकेश प्रधान भैंसी, पुष्पेंद्र चौधरी, राहुल अहलावत आदि मौजूद थे। उधर, श्रीराम पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान चेयरमैन रामरिक्षपाल चंद्रवंशी, प्रबंधक नवीन कुमार, प्रधानाचार्या जेबा नाज आदि मौजूद रहे।

विहिप और बजरंग दल ने जयंती मनाई
खतौली। विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय सहमंत्री डॉ. चंद्रमोहन शर्मा के नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 127वीं जयंती के अवसर पर जीटी रोड स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं के बीच बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक गरीब परिवार में पैदा होने पर भी अपनी शक्तिशाली इच्छा शक्ति व दृढ़ निश्चय के कारण वे अमेरिका व लंदन तक शिक्षा प्राप्त करके आए। यह उनके लिए एक प्रेरणा है, जो अपनी कमजोरियों को छिपाने के लिए बहाने बना देते हैं कि धन के बिना कुछ नहीं होता। मौके पर सामाजिक समरसता के जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह, नगराध्यक्ष प्रवीण गुप्ता प्रदीप, दिनेश वाल्मीकि, बजरंग दल के जिला छात्र प्रमुख आशु शर्मा, जयवंश, आतिश, प्रदीप गुप्ता, ठाकुर प्रसाद, अंकुर आदि उपस्थित रहे।

आंबेडकर ने सर्व समाज के लिए कार्य किए
फोटो...
मंसूरपुर। विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने सर्व समाज के हित के लिए कार्य किया। हमें उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। मंसूरपुर भाजपा कार्यालय पर बाबा साहेब की जयंती पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। सर्वप्रथम उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने जीवनभर समाज के दबे, कुचले, शोषित वर्ग के लिए कार्य किया। संविधान बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। भाजपा सर्वसमाज की पार्टी है, पार्टी किसी भी वर्ग का शोषण नहीं होने देगी। मौके पर भाजपा नेता नंदकिशोर पांचाल, राजेंद्र धनकर, मंडल उपाध्यक्ष मनोज राठी, कपिल सोम, वीर सिंह कश्यप, ओमपाल सिंह, अंकित खानपुर, जितेंद्र, सुशील सैनी, आनंद कश्यप, विनीत ठाकुर, विपुल, घासीपुरा, यश गोयल, सतीश पाल, मुकेश धीमान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें