जानसठ। एचडीएफसी बैंक के स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि एसडीएम गजल भारद्वाज ने कहा कि बैंकों को ग्राहकों को अच्छी सेवा देकर अपनी अलग पहचान बनानी चाहिए। बैंक ने कस्बे में एक वर्ष के कार्यकाल में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। बैंक के शाखा प्रबंधक सूरज सिंह ने बताया कि बैंक द्वारा मेले का आयोजन कर ग्राहकों को वाहन, होम लोन, पर्सनल ऋण देकर लाभ पहुंचाने का काम किया है। बैंक का कोई भी उपभोक्ता कोई भी लोन लेने के लिए बैंक के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है, अपने दस्तावेज पूरे कर बैंक द्वारा चलाए जा रही योजनाओं का लाभ ले सकता है। कार्यक्रम में फील्ड ऑफिसर अंकेश कुमार, लवप्रीत सिंह, पूर्व प्रधान राजकुमार सैनी, अनिल गोयल, ऋतुराज, विपिन कुमार, रजनी सैनी आदि उपस्थित रहे।