मंसूरपुर। गन्ना विकास परिषद के नवनिर्वाचित सभापति रुपेंद्र मौलाहेड़ी ने कहा कि वह किसानों के हित के लिए कार्य करेंगे तथा किसी भी कीमत पर किसानों का शोषण नहीं होने देंगे। गन्ना विकास परिषद के नवनिर्वाचित सभापति रुपेंद्र का शुक्रवार को मंसूरपुर में स्वागत किया गया। कहा कि किसानों को दी जाने वाली सुविधाएं उनको दी जाएगी। कोई भी किसान अपनी समस्या के लिए मुझसे किसी भी समय मिल सकता है। मौके पर मंदसौर शुगर मिल के गन्ना प्रबंधक बलधारी सिंह, चेयरमैन अरुण बालियान, संजीव त्यागी, नरेश कुमार प्रधान, रविंद्र सिंह, मनोज कुमार डायरेक्टर, विजेंद्र सिंह, वेदपाल सिंह, कल्लू प्रधान, चांदवीर सिंह आदि मौजूद रहे।