पुरकाजी। ब्लाक संसाधन केंद्र पर शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में ब्लाक स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला मलेरिया सहायक, डा. एहतशाम खान ने मच्छरों द्वारा फैलने वाले रोगों की रोकथाम के उपाय बताए। कहा कि अपने आसपास पानी ना इकट्ठा न होने दें और छत पर रखे किसी ट्रे या कूलर व फ्रिज आदि में पानी ना जमा होने दें। कार्यक्रम में डा. अरुण कुमार व डा. एसके वर्मा, सलीम अहमद आदि ने भी अध्यापकों को रोगों के बारे में जानकारी दी। खंड शिक्षा अधिकारी योगेश शर्मा ने सभी अध्यापकों से प्रशिक्षण प्राप्त कर स्कूलों के बच्चों व उनके अभिभावकों को इसकी जानकारी देने की अपील की। कार्यक्रम में मैराज, खालिद, रिजवी, बिजेंद्र कुमार, निर्वेश कुमार, अमित शर्मा, दुष्यंत कुमार, नूतन, मीनाक्षी, स्नेही, अंजुम परवीन, रश्मि, पुरुषोत्तम वर्मा, खुशनूद अहमद, संजीव कुमार, जयगिरि, विशाल गौतम आदि मौजूद रहे।