मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा घोषित श्रीराम कॉलेज के एमजेएमसी के दोनों सेमेस्टर की परीक्षाओं में विद्यार्थियों ने शानदार उपलब्धि हासिल की। एमजेएमसी प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम के अनुसार 81.8 प्रतिशत अंकों के साथ शिवानी बरमन प्रथम स्थान पर रही। 81 प्रतिशत अंकों के साथ शिवानी गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि 78.4 प्रतिशत अंकों के साथ ज्योति राठी तृतीय स्थान पर रही। वहीं, एमजेएमसी तृतीय सेमेस्टर में 80.6 प्रतिशत अंकों के साथ अंकुर प्रथम स्थान पर रहा। दानिस्ता परवीन ने 79.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पाया। 76.8 प्रतिशत अंकों के साथ शिव कुमार ने तृतीय स्थान पाया। संस्था निदेशक डॉ आरएस सक्सेना ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष रवि गौतम ने उत्साहवर्धन किया।