बार संघ चुनाव के लिए नामांकन
खतौली। तहसील बार संघ एसोसिएशन कार्यकारिणी के चुनाव में मंगलवार को को भी नामांकन पत्रों की बिक्री तथा जमा कराए गए।
एल्डर कमेटी के चेयरमैन अशोक अहलावत एडवोकेट, सदस्य राजवीर सिंह, सतप्रकाश सैनी, सतसिंह एडवोकेट ने बताया कि मंगलवार को भी नामांकन दाखिल किए गए, जिसमें अध्यक्ष पद पर सुभाषचंद, जगदीश आर्य तथा भूदेव आर्य ने, महासचिव पद पर नबाब सिंह ने, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामचंद्र सैनी, शकुंतला देवी ने, कोषाध्यक्ष पद पर शाकिर अहमद मिर्जा, गंगाशरण ने, उपाध्यक्ष पद पर गंगाशरण, अशोक सैनी, महेश कुमार ने, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामकुमार, कदम सिंह चंदेल, ब्रजपाल सिंह ने, सहसचिव पद पर राजग्रीही, पवन सिंह, जगवीर सिंह, कृष्ण कन्हैया, विकास कुमार ने, वरिष्ठ सदस्य पद पर मनोज भाटिया, चतरपाल सिंह, योगेश खारी, सुलेमान खान, नवाब सिंह, असिफ अली, लाल सिंह ने, कनिष्ठ सदस्य पद पर ललित कुमार, कृष्ण कुमार, रेखा देवी, आनंद कुमार, ब्रजपाल सिंह, विनेश कौशिक, अनुज कुमार ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन वापसी के बाद उम्मीदवारों की सूची चस्पा की जाएगी। संभव हुआ तो पांच अप्रैल को मतदान होगा। इसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।